लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 54 रह गई

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 54 रह गई

  •  
  • Publish Date - September 7, 2021 / 04:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

लेह, सात सितंबर (भाषा) लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 20,588 हो गए।

केंद्र शासित क्षेत्र में अब कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 54 रह गई है। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अब तक महामारी से 207 लोगों की मौत हुई है।

लेह में 50 और कारगिल में चार मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के सभी नए मामले लेह में सामने आए।

भाषा यश दिलीप

दिलीप