मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी महिला संगठन ने तीन चर्च नेताओं की हत्या के विरोध में रैली निकाली

मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी महिला संगठन ने तीन चर्च नेताओं की हत्या के विरोध में रैली निकाली

मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी महिला संगठन ने तीन चर्च नेताओं की हत्या के विरोध में रैली निकाली
Modified Date: May 16, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: May 16, 2026 8:44 pm IST

इंफाल, 16 मई (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में कुकी महिला संगठन ने कांगपोकपी में हाल में तीन चर्च नेताओं की हत्या के विरोध में एक विशाल रैली निकाली।

महिला प्रदर्शनकारी कोइते गांव के मैदान में एकत्रित हुईं और न्याय की मांग के नारे लगाते हुए लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर तुइबोंग तक पहुंचीं। यह रैली कुकी महिला मानवाधिकार संगठन द्वारा आयोजित की गई थी।

उन्होंने चुराचांदपुर जिले के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा, जो केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित था।

सूत्रों के अनुसार, उनकी मांगों में सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा और सुदृढ़ीकरण तथा नागरिकों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी कुकी-जो क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल हैं।

उन्होंने चर्च नेताओं की हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच और हिंसा में कथित रूप से शामिल दो उग्रवादी संगठनों के खिलाफ त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई की भी मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कुकी-ज़ो गांवों में आत्मरक्षा के लिए गठित ग्राम रक्षकों को उचित कानूनी और प्रशासनिक तंत्र के तहत मान्यता एवं वैधता प्रदान करने की भी मांग की।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में