देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जिले में रविवार को शव को ले जा रही एक पिकअप वैन खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 11 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये लोग शव लेकर अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट जा रहे थे।
रविवार दोपहर हुई इस दुर्घटना में घायल हुए 11 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जबकि खाई से शव निकाले जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया और कहा है कि तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : ट्रेन-18 का नया नाम होगा वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री मोदी जल्द दिखाएंगे हरी झंडी
आसपास के लोगों को जैसे ही पिकअप वैन के खाई में गिरने की सूचना मिली, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।