नई दिल्ली: दुनिया ही नहीं भारत में भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात को देखते हुए सरकार लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फेंस कर कोरोना की स्थिति की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवालने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में भारत में 1,993 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 35,043 हो गई है, इसमें से 25,007 मामले सक्रिय हैं।
वहीं, पिछले 24 घंटे में 67 मौतें और 564 मामले ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 8,888 हो चुकी है, हमारा रिकवरी रेट 25.37% हो चुका है।
इससे पहले गृहमंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जो अतिरिक्त खाद्यान का आवंटन किया गया था उसके तहत 62 लाख टन गेंहू और चावल भारतीय खाद्य निगम से लिफ्ट किया गया है।