नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) भारत और अफ्रीकी संघ ने राष्ट्रीय राजधानी में 28 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह जानकारी मिली है कि अफ्रीका में इबोला वायरस के फैलने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन और उससे संबंधित बैठकों की नई तारीखें पारस्परिक परामर्श के जरिये तय की जाएंगी।
भाषा धीरज सुभाष
सुभाष