12 मिराज ने 12 दिन बाद पुलवामा आतंकी हमले का लिया बदला,पाकिस्तान पर बमों की बारिश..जानें कैसे दिया गया कार्रवाई को अंजाम

Ads

12 मिराज ने 12 दिन बाद पुलवामा आतंकी हमले का लिया बदला,पाकिस्तान पर बमों की बारिश..जानें कैसे दिया गया कार्रवाई को अंजाम

  •  
  • Publish Date - February 26, 2019 / 05:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के ठीक 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला ले लिया। इस बार एयर स्ट्राइक कर भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने PoK में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस हमले में पाकिस्तान के पांच जवानों के अलावा करीब तीन सौ आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है। आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारतीय वायुसेना ने करीब 1000 किलोग्राम बम का इस्तेमाल किया है।

पढ़ें-भारत की बड़ी कार्रवाई, जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम, 200 से 300 

आज तड़के करीब 3.30 बजे ये कार्रवाई की गई। हालांकि इस ऑपरेशन से पहले ही जैश ए मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया था। मसूद अजहर पंजाब की तरफ भाग गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की। आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान में मौजूद 13 आतंकी लॉन्च पैड की जानकारी थी, जिसमें से बालाकोट को नष्ट किया गया है। बीते कुछ दिनों से सेना इन लॉन्च पैड पर नजर बनाए हुए थी। एक तरफ भारतीय वायुसेना ने बॉर्डर पार कर पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। हमले में 200 से 300 से ज्यादा आतंकी ढेर होने की खबर है। 

पढ़ें-राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को किया सैल्यूट, सिंधिया ने सैनिकों के 

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने एक्शन शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना और आर्मी कुछ देर में मीडिया को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें कि 1971 के बाद ये पहली बार है जब वायुसेना का इस्तेमाल किया है। पाकिस्तानी पत्रकार अर्सलान सिद्दीकी ने एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में कथित तौर पर पाकिस्तान सेना भारतीय लड़ाकू विमानों पर गोले दाग रहे हैं और विमान वहां से लौटते नजर आ रहा है. हालांकि, इस वीडियो को पुष्टि नहीं हुई है।