भारत में अबतक कोविड रोधी टीकों की 124 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगी: स्वास्थ्य मंत्रालय

Ads

भारत में अबतक कोविड रोधी टीकों की 124 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगी: स्वास्थ्य मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - November 30, 2021 / 10:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मंगलवार तक देश में कोविड रोधी टीकों की कुल 124 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की 72 लाख खुराकें लगाई गई हैं। उसने यह भी बताया है कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकों की खुराक लगाने की संख्या में इजाफा हो सकता है।

देशव्यापी टीकाकरण का आगाज़ 16 जनवरी को हुआ था और सबसे पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड रोधी टीके लगाए गए थे। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ था।

इसके अगले चरण की शुरुआत एक मार्च से हुई थी और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के और 45-59 साल के बीच के उन लोगों को टीके लगवाने की अनुमति दी गई थी जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

देश में एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया था और इसके बाद एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगवाने की इजाजत दे दी गई थी।

भाषा

नोमान उमा

उमा