Home » Country » LPG Crisis in India: Long Queues for Cylinders as Shortage Hits Homes, Hotels and Canteens
Lpg Gas Crisis In India : LPG की किल्लत से हाहाकार! अयोध्या से दिल्ली तक ठप हुई रसोई, रेलवे ने भी बदली खाना बनाने की व्यवस्था
Ads
पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरों से हड़कंप मच गया है। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जबकि होटल, कैंटीन और सार्वजनिक रसोई भी इससे प्रभावित हो रही हैं।
नई दिल्ली : Lpg Gas Crisis In India पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते संकट और वैश्विक अस्थिरता के कारण भारत में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत पैदा हो गई है, जिसने आम जनजीवन से लेकर बड़े होटल तक को संकट में डाल दिया है। बुधवार को संसद में भी विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित रही। यह संकट केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने अस्पतालों, कैंटीनों और होटलों के संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
अयोध्या में राम मंदिर भोजन वितरण को अस्थायी रूप से बंद
देश भर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का आलम यह है कि महत्वपूर्ण संस्थानों और सार्वजनिक रसोई में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। Gas Cylinder Shortage अयोध्या में राम मंदिर के निकट ‘श्री राम रसोई’ ( Ayodhya Ram Rasoi ) ने भोजन वितरण को अस्थायी रूप से रोक दिया है, वहीं दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में गैस खत्म होने के कारण मेन कोर्स बंद करना पड़ा है। चेन्नई में होटल संघों ने कमर्शियल सिलेंडर की अनुपलब्धता के चलते कर्मचारियों को छुट्टी देने और मेनू में भारी कटौती करने जैसे कड़े निर्णय लिए हैं।
पूरे देश में सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों की दिख रही लाइनें
संकट का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। बनकटी विकासखंड के महादेवा चौराहे पर स्थित महागौरी गैस एजेंसी पर बुधवार को भयावह स्थिति देखने को मिली। सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें सुबह 4 बजे से ही लगनी शुरू हो गईं। सुबह 7 बजे जैसे ही एजेंसी का गेट खुला, हजारों की संख्या में मौजूद लोग सिलेंडर के लिए अंदर की ओर दौड़ पड़े। आपको बता दें की यूपी बिहार और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के शहरों और गांवों में सिलेंडर भरवाने के लिए लाइनें दिख रही हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से बार-बार साफ किया जा रहा है कि एलपीजी की किल्लत नहीं है
दिल्ली हाईकोर्ट की एडवोकेट कैंटीन में सिलेंडर खत्म होने से गैस पर बनने वाले व्यंजन बंद हो गए हैं। वकीलों को फिलहाल सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और लिक्विड आइटम्स खाने को मिलेंगे। https://t.co/DLH3mJmM75pic.twitter.com/U4wRLPkoP8
खाना बनाने के लिए बिजली के उपकरणों का करे इस्तेमाल
रेलवे (IRCTC) ने भी स्थिति को भांपते हुए अपनी कैटरिंग इकाइयों को गैस के बजाय माइक्रोवेव, इंडक्शन और रेडी-टू-ईट भोजन के विकल्प पर शिफ्ट होने का निर्देश दिया है। भोपाल, चंडीगढ़ और बिहार जैसे शहरों में भी ऑनलाइन बुकिंग विफल होने के कारण गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखी जा रही है। आपकों बता दें की प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना वजह घबराकर सिलेंडर न खरीदें। अगर हो सके तो खाना बनाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप या बिजली के अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करें। जब तक सप्लाई सामान्य नहीं होती, तब तक लोगों को धैर्य रखने की ज़रूरत है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में गैस किल्लत के मद्देनजर चाय विक्रेता अब देसी चूल्हा तैयार करवा रहा है !!