धारा 370 पर संयुक्त राष्ट्र में भी मुंह की खाएगा पाकिस्तान, भारत ने तैयार किया ये फुल प्रूफ प्लान

धारा 370 पर संयुक्त राष्ट्र में भी मुंह की खाएगा पाकिस्तान, भारत ने तैयार किया ये फुल प्रूफ प्लान

धारा 370 पर संयुक्त राष्ट्र में भी मुंह की खाएगा पाकिस्तान, भारत ने तैयार किया ये फुल प्रूफ प्लान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 9, 2019 10:40 am IST

नई दिल्ली। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की बात कही है। इसके बाद से भारत भी इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर चुका है। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्यों के साथ बातचीत कर रहा है, जिससे पाकिस्तान को यहां पर भी पस्त किया जा सके।

read more: विश्व आदिवासी दिवस : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आदिवासियों का साहूकारों से लिया गया कर्ज भी होगा माफ

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रत्येक सदस्य से न्यूयॉर्क में भारत का स्थायी मिशन संपर्क कर उन्हें भारत की स्थिति बता रहा है। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के कारणों और इसका कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होने की जानकारी दी जा रही है। ईटी को पता चला है कि कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के बारे में भी सुरक्षा परिषद के सदस्यों को बताया जा रहा है।

read more: रिश्वत लेते पकड़ी गई क्राइम ब्रांच की फर्जी अधिकारी, महिला सरगना सहित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

भारत ने पाकिस्तानी सेना के हाल के एक बयान का भी जिक्र किया है, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने कभी आर्टिकल 370 और 35A को मान्यता नहीं दी। एक सूत्र ने कहा, ‘इससे पाकिस्तान का मामला कमजोर हो सकता है क्योंकि उनकी सरकार एक ऐसे मुद्दे पर हंगामा कर रही है, जिसे उन्होंने कभी मान्यता ही नहीं दी। लेकिन भारत कोई कसर नहीं छोड़ रहा क्योंकि यह मुद्दा संवेदनशील है और पाकिस्तान की चेतावनी से निपटने के लिए हम तैयार हैं।’

read more: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ डॉक्टर, रोगी कल्याण समिति का बिल पास करने मांगी थी रिश्वत

इस सप्ताह की शुरुआत में भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका, रूस, दिल्ली, फ्रांस और ब्रिटेन के राजदूतों और दिल्ली में मौजूद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 10 गैर-स्थायी सदस्यों को आर्टिकल 370 और 35A को हटाने के फैसले की जानकारी दी थी।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/2cvvsAZGPfY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com