चीन-पाकिस्तान संयुक्त वक्तव्य में जम्मू-कश्मीर के उल्लेख को भारत ने अनुचित बताकर खारिज किया

Ads

चीन-पाकिस्तान संयुक्त वक्तव्य में जम्मू-कश्मीर के उल्लेख को भारत ने अनुचित बताकर खारिज किया

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 09:25 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) भारत ने चीन और पाकिस्तान की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर से संबंधित “अनुचित” संदर्भों को मंगलवार को पुरजोर तरीके से खारिज कर दिया।

भारत ने दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख “हमेशा भारत के अभिन्न व अविभाज्य हिस्से रहे हैं, अभी भी हैं और हमेशा रहेंगे”, और किसी भी अन्य देश को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत का रुख अडिग और स्पष्ट रहा है।

उन्होंने कहा, “चीन-पाकिस्तान संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर पर की गई अनुचित टिप्पणियों को भारत पूरी तरह खारिज करता है।”

यह संयुक्त बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हालिया चीन यात्रा के दौरान जारी किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न व अविभाज्य हिस्से हैं और हमेशा रहेंगे। किसी भी अन्य देश को इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।”

भारत ने इस बयान में तथाकथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का उल्लेख किए जाने की भी आलोचना की और कहा कि पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों को वैध बनाने के किसी भी प्रयास का भारत विरोध करता है।

भाषा जोहेब माधव

माधव