भारत में एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 46 नये मामले मिले

Ads

भारत में एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 46 नये मामले मिले

  •  
  • Publish Date - September 4, 2023 / 03:16 PM IST,
    Updated On - September 4, 2023 / 03:16 PM IST

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46 नये मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 491 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को अद्यतन किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

वेबसाइट पर सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 5,32,023 दर्ज की गई है।

देश में, कोविड के अब तक कुल 4,49,97,372 (4.49) करोड़ मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इससे कोविड-19 से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,64,858 (4.44 करोड़) हो गयी है और संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

महामारी से मृत्यु होने की की दर 1.18 प्रतिशत है।

वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 रोधी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष