India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसे होगा फायदा, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा, आप भी जानें यहां

Ads

India-US Trade Deal: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर ख़ुशी जाहिर की है।

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 09:32 AM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 09:34 AM IST

India-US Trade Deal / image source: ShahMuzami98676 x handle

HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर ख़ुशी जाहिर की है।
  • पीएम मोदी ने कहा - दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति बनी।
  • पीएम ने कहा - यह डील 'मेक इन इंडिया' को मजबूत करेगी।

India-US Trade Deal: नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच चल रही खींचतान अब खत्म होती नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है। इस ट्रेड डील के चलते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गर अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया है। (India-US Trade Deal) भारत पर लगाए जाने वाले 25% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया गया है। भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ है। इस बात का ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर किया है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेड डील पर ख़ुशी जाहिर की है।

ट्रेड डील पर पीएम मोदी का बयान

India-US Trade Deal:  अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील की रूपरेखा जारी होने के बाद पीएम मोदी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने इस पोस्ट में लिखा कि, हमने दोनों देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मज़बूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूँ। यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दिखाता है। यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और (India-US Trade Deal) अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मज़बूत करता है। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोज़गार पैदा होगा। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा। यह फ्रेमवर्क मज़बूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मज़बूत करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा। जैसे-जैसे भारत एक विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे वैश्विक पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भविष्य-उन्मुख हों, हमारे लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि में योगदान दें।

व्हाइट हाउस की तरफ से किया गया ट्वीट

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, पीएम मोदी के पोस्ट से कुछ देर पहले ही व्हाइट हाउस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। इस पोस्ट में लिखा था कि, भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर (India-US Trade Deal) एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देश आपसी रूप से फायदेमंद व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। इस घोषणा को वैश्विक व्यापार और कूटनीतिक रिश्तों के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

डील में अतिरिक्त बाजार पहुंच प्रतिबद्धताएं शामिल होंगी-व्हाइट हाउस

India-US Trade Deal:  व्हाइट हाउस के अनुसार, इस डील में अतिरिक्त बाजार पहुंच से जुड़ी अहम प्रतिबद्धताएं शामिल होंगी। इसका मतलब यह है कि दोनों देशों के व्यवसायों को एक-दूसरे के बाजारों में अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे निर्यात-आयात को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता खास तौर पर मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि यह डील मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को समर्थन देगी। व्हाइट हाउस ने इस समझौते को दोनों देशों के बीच एक अंतरिम समझौता बताया है, जिसे एक मील का पत्थर माना जा रहा है। बयान के अनुसार, यह समझौता भारत और अमेरिका की आपसी और संतुलित व्यापार के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट (India-US Trade Deal) रूप से दर्शाता है।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया था सामने

India-US Trade Deal:  बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा और सैन्य शक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया। वाशिंगटन डीसी में दिए गए अपने ताजा बयान में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दुनिया भर में कई संभावित परमाणु युद्धों को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज भी दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है और उनकी नीतियों की वजह से वैश्विक स्तर पर संतुलन बना हुआ है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान अमेरिकी सेना का (India-US Trade Deal) “पूर्ण पुनर्निर्माण” किया गया। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला था, तब अमेरिकी सेना कमजोर स्थिति में थी, लेकिन उनकी सरकार ने सेना को फिर से मजबूत, आधुनिक और अत्याधुनिक बनाया। ट्रंप के अनुसार, सेना के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया अब भी जारी है और इसमें लगातार नए युद्धपोत, उन्नत हथियार प्रणालियां और आधुनिक तकनीक जोड़ी जा रही हैं।

पाकिस्तान और भारत, ईरान और इज़राइल के परमाणु युद्ध रोका: ट्रंप

India-US Trade Deal:  अपने बयान में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु (India-US Trade Deal) टकराव को रोकने में भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव का भी जिक्र किया और कहा कि उनके प्रयासों से वहां भी हालात को परमाणु युद्ध तक पहुंचने से रोका गया। ट्रंप का कहना था कि अगर समय रहते कड़े फैसले और कूटनीतिक दबाव न बनाए जाते, तो दुनिया एक बड़े संकट की ओर बढ़ सकती थी।

इन्हे भी पढ़ें:-

पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या प्रतिक्रिया दी है?

पीएम मोदी ने कहा कि यह अंतरिम व्यापार समझौता भारत के किसानों, उद्यमियों और मछुआरों के लिए नए अवसर खोलेगा और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती देगा।

पीएम मोदी के अनुसार इस ट्रेड डील से किसे सबसे ज्यादा फायदा होगा?

पीएम मोदी के मुताबिक इस डील से महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को क्यों अहम बताया?

पीएम मोदी ने इसे भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होती वैश्विक साझेदारी का प्रतीक बताया, जो लोगों को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

पीएम मोदी की सरकार के लिए यह ट्रेड डील क्यों महत्वपूर्ण है?

पीएम मोदी की सरकार के लिए यह डील इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे निर्यात, निवेश और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को गति मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी के बयान के बाद ट्रेड डील को लेकर क्या संकेत मिलते हैं?

पीएम मोदी के बयान से संकेत मिलता है कि यह समझौता भविष्य में भारत-अमेरिका के बीच संतुलित और दीर्घकालिक व्यापार संबंधों की नींव रखेगा।