Indian Air Force Aircraft Crash | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Jorhat IAF Viman Crash असम के जोरहाट एयरबेस में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भारतीय वायु सेना का विमान क्रैश हो गया। (Assam IAF Viman Crash) जिसके बाद विमान में आग लग गई। देखते ही देखते विमान दो टूकड़ों में बंट गई और हर तरफ धुंआ धुंआ हो गया। घटना की सूचना के बाद राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है।
indian air force Viman Crash फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक यह विमान नियमित उड़ान पर था। सूत्रों के मुताबिक जोरहाट एयरबेस पर लैडिंग के वक्त विमान में धमाका हुआ और आग लग गई। विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
An-32 सोवियत डिजाइन का दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसका इस्तेमाल भारतीय वायु सेना बड़े पैमाने पर करती है। इसका इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने, और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल खासकर भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे मुश्किल इलाकों और दूर-दराज की जगहों पर होता है।
असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसा, एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश#IAF #Jorhat #Assam #BrakingNews https://t.co/4eKxNmnWDf
— IBC24 News (@IBC24News) June 13, 2026