परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ को लेकर प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Ads

परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ को लेकर प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 05:51 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 05:51 PM IST

पटना, 29 अगस्त (भाषा) बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए शनिवार को यहां प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपनी कई मांगों को लेकर यहां गांधी मैदान से एक मार्च निकाला। इन मांगों में 70वीं बीपीएससी परीक्षा की न्यायिक जांच और बिहार सरकार की भर्तियों में राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 85 प्रतिशत आरक्षण की नीति लागू करना शामिल था।

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर के निकट लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

कल्याणी ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के पास एकत्र हुए और उन्होंने यातायात को बाधित करने की कोशिश की। हमारे बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, उन्होंने सड़कें खाली करने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।’’

भाषा देवेंद्र माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार