भारतीय वायु सेना ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे 80 यात्रियों को निकाला

Ads

भारतीय वायु सेना ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे 80 यात्रियों को निकाला

  •  
  • Publish Date - February 8, 2021 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

जम्मू, आठ फरवरी (भाषा) भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे 80 यात्रियों को निकाला, जिनमें चार शिशु भी शामिल थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की वजह से एएन-32 कारगिल कूरियर सेवा कारगिल और जम्मू के बीच सप्ताह में तीन बार और कारगिल और श्रीनगर के बीच सप्ताह में दो बार संचालित होती है।

अधिकारी ने कहा कि जनवरी में इसके शुरू होने के बाद से सैकड़ों लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया है।

कारगिल कूरियर सेवा के मुख्य समन्वयक आमिर अली ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान ने सोमवार को दो उड़ानों से चार शिशुओं सहित 54 यात्रियों को कारगिल से जम्मू पहुंचाया, जबकि 26 यात्रियों को एक उड़ान से जम्मू से कारगिल पहुंचाया ।’’

भाषा कृष्ण उमा

उमा

ताजा खबर