नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Ads

नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 6, 2023 / 12:49 AM IST,
    Updated On - January 6, 2023 / 12:49 AM IST

काठमांडू, पांच जनवरी (भाषा) नेपाल में एनपीएलटी-20 पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑनलाइन सट्टेबाजी में संलिप्तता के आरोप में त्रिभुवन विश्वविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम से एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली के रहने वाले प्रतीक कुमार (36) को बुधवार को क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक वह फिलहाल काठमांडू में गौशाला में रह रहा है।

पुलिस की एक टीम ने स्टेडियम से गुप्त सूचना के आधार पर प्रतीक कुमार को गिरफ्तार किया, जहां वह अपने मोबाइल फोन के माध्यम से नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत ‘फार वेस्ट यूनाइटेड’ और ‘विराटनगर सुपर किंग्स’ के बीच खेले जा रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था।

नेपाल पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत वैभव

वैभव