Meesho Share Price: रुकने का नाम नहीं ले रहा ये स्टॉक! 8 दिनों में 18% क्रैश, आज फिर 3% गिरा… क्या अब रिकवरी नामुमकिन है?

Ads

Meesho Share Price: Meesho Ltd के शेयर लगातार आठ कारोबारी दिनों में करीब 17% गिर चुके हैं और आज भी दबाव में रहे। मैक्वेरी की निगेटिव रिपोर्ट के कारण शुरुआती कारोबार में लगभग 3% की और गिरावट देखी गई। रिपोर्ट में शेयर को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। (NSE: MEESHO, BSE: 544632)

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 06:05 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 06:08 PM IST

(Meesho Share Price/ Image Credit: Instagram)

HIGHLIGHTS
  • Meesho शेयर पर Macquarie की “Underperform” रेटिंग।
  • शुरुआती कारोबार में करीब 3% तक गिरावट।
  • बाद में शेयर में हल्की रिकवरी भी दिखी।

नई दिल्ली: Meesho Share Price Today: मीशो लिमिटेड के शेयर में आज शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट देखने को मिला। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Macquarie Group ने कंपनी पर ‘Underperform’ रेटिंग देते हुए कवरेज शुरू की। जिसके बाद शेयर करीब 3 प्रतिशत तक गिर गया। हालांकि दिन के अंत में इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली और यह हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Macquarie की चिंता क्या है?

मैक्वेरी का कहना है कि मीशो की ग्रोथ फिलहाल मजबूत दिख रही है और फ्री कैश फ्लो पर फोकस भी सकारात्मक है। लेकिन ब्रोकरेज के अनुसार औसत ऑर्डर वैल्यू में गिरावट कंपनी की लंबी अवधि की कमाई पर दबाव डाल सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा वैल्यूएशन काफी हद तक तेज ग्रोथ और बेहतर मोनेटाइजेशन की उम्मीदों पर आधारित है।

शेयर का इंट्रा-डे मूवमेंट

आज ट्रेडिंग के दौरान मीशो का शेयर 160.52 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। जबकि बाद में रिकवरी करते हुए 168.71 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। अंत में यह 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.80 रुपये पर बंद हुआ जो हल्की बढ़त को दिखाता है। पिछले कुछ दिनों से शेयर में लगातार उतार-चढ़ाव और कमजोरी का रुझान बना हुआ है।

Meesho Ltd – शेयर मार्केट डेटा (5 जून 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी Meesho Ltd
NSE कोड MEESHO
मौजूदा कीमत ₹ 165.80
आज का बदलाव +0.28% (+₹0.46)
ओपन ₹ 162.89
हाई ₹ 166.46
लो ₹ 160.52
मार्केट कैप ₹76.24K Cr
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
52-वीक हाई ₹ 254.40
52-वीक लो ₹ 125.56
डिविडेंड नहीं
अपडेट समय 5 जून, 3:30 PM IST

लिस्टिंग से अब तक का प्रदर्शन

मीशो का IPO दिसंबर 2025 में लॉन्च हुआ था जिसमें शेयर 111 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। लिस्टिंग के बाद यह तेजी से बढ़कर 254.65 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद इसमें तेज गिरावट देखने को मिली। कुछ महीनों में ही यह अपने हाई से काफी नीचे आ गया। फिलहाल एनालिस्ट्स की राय मिली-जुली है इसे कवर करने वाले 10 एनालिस्ट में से 5 ने इसे खरीदी की सलाह दे रहे हैं जबकि 3 एनालिस्ट ने होल्ड और 2 ने इसे सेल की रेटिंग दी है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज Meesho शेयर क्यों गिरा?

Macquarie की “Underperform” रिपोर्ट के बाद शेयर पर दबाव आया।

क्या शेयर दिनभर गिरता रहा?

नहीं, शुरुआती गिरावट के बाद इसमें रिकवरी भी देखी गई।

Macquarie ने क्या कहा है?

ऑर्डर वैल्यू में गिरावट को लेकर लंबी अवधि की चिंता जताई है।

क्या कंपनी की ग्रोथ कमजोर है?

नहीं, रिपोर्ट में ग्रोथ और कैश फ्लो को मजबूत बताया गया है।