Reported By: Dhanendra Pratap Singh
,NEET Student Suicide Case || Image- ANI News File
NEET Student Suicide Case: रीवा: दिवंगत नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रयासों से आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों की राहुल गांधी से दूरभाष पर चर्चा कराई गई।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर परिवार को 50 हजार रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। (NEET Student Suicide Case) इसके साथ ही परिवार को अब तक कुल 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
NEET Student Suicide Case: कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। (NEET Student Suicide Case)उनका कहना है कि आकांक्षा को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी आकांक्षा चतुर्वेदी को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति सहानुभूति जताई और न्याय की मांग का समर्थन किया। वहीं छात्रा के पिता ने भी कहा मेरी बेटी के मौत का जिम्मेदार सरकार है।
इन्हे भी पढ़ें:-