धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में शान से लहराया भारत का राष्ट्रध्वज ‘तिरंगा’

धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में शान से लहराया भारत का राष्ट्रध्वज 'तिरंगा'

धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में शान से लहराया भारत का राष्ट्रध्वज ‘तिरंगा’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 5, 2019 2:26 pm IST

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को खत्म करने के फैसले पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। सरकार के इस फैसले को लेकर सदन में पूरजोर विरोध हुआ, लेकिन भारी विरोध के ​बीच सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। वहीं, अनुच्छेद-370 खत्म होने के साथ श्रीनगर स्थित जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट पर सोमवार शाम तिरंगा लहरा दिया गया है। इस फैसले के साथ भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद जम्मू कश्मीर घाटी में जो भेदभाव की बातें होती थीं और अलग कानून, दो संविधान, दो झंडे ये तमाम चीजें अब खत्म कर दी गई हैं।

Read More: शैक्षणिक संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सौंपी ​कश्मीरी छात्रों की सूची, सामान बेचने वालों को भी बनाई जा रही सूची

कब से है जम्मू कश्मीर में अलग झंडे का प्रावधान
जम्मू -कश्मीर भारत का इकलौता ऐसा राज्य है जहां अलग कानून, दो संविधान, दो झंडे का नियम लागू होता था। ऐसा इसलिए क्यों कि जम्मू -कश्मीर को धारा 370 के तहत विशेष राज्य का दर्जा दिया गया था। जानकारी के अनुसार 1952 में तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू और राज्य के तत्कालिक प्रधानमंत्री के बीच समाझौता हुआ था, जिसके तहत देश के झंडे के रूप में तिरंगा और राज्य के लिए अलग झंडे को मान्यता दी गई थी।

Read More: सहकारिता निर्वाचन आयुक्त गणेश शंकर मिश्रा को हटाए जाने पर छत्तीसगढ़ के सांसदों ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को सौंपा ज्ञापन

कैसा है झंडा
जम्मू कश्मीर के इस झंडे के उस पर बना हल कृषि को दर्शाता है। ध्वज पर बनी तीन ऊर्ध्वाधर धारियाँ बनी हैं जो राज्य के तीन भूभागों, जम्मू, कश्मीर घाटी तथा लद्दाख का प्रतिनिधित्व करती हैं। अब लद्दाख और जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं। सरकार के इस फैसले के साथ ही अब इन दोनों राज्यों में भारत का तिरंगा लहराएगा।

Read More: संसद में पीडीपी सांसदों ने फाड़ी संविधान की प्रति, नागरिकता रद्द होने के साथ जाना पड़ सकता है जेल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9WiV1fUICz8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"