जम्मू कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर

Ads

जम्मू कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर

  •  
  • Publish Date - August 25, 2022 / 02:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

श्रीनगर, 25 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में मदियान नानक चौकी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सेना और बारामूला पुलिस ने उरी के कमलकोट सेक्टर में मदियान नानक चौकी के पास तीन घुसपैठियों को मार गिराया। आगे और विवरण साझा किए जाएंगे।’’

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा