Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत, इंदौर में सीएम मोहन यादव ने घायलों से की मुलाकात, कार्रवाई को लेकर कही ये बड़ी बात

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत, इंदौर में सीएम मोहन यादव ने घायलों से की मुलाकात, Death in Dewas Firecracker Factory Accident

Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत, इंदौर में सीएम मोहन यादव ने घायलों से की मुलाकात, कार्रवाई को लेकर कही ये बड़ी बात
Modified Date: May 15, 2026 / 12:44 am IST
Published Date: May 14, 2026 11:58 pm IST

देवास/इंदौरः Dewas Firecracker Factory Blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंककलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें इंदौर सहित अन्य जगहों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को देर शाम पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल लोगों से इंदौर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हादसे से प्रभावित सभी लोगों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे और चोइथराम अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद एमवाय अस्पताल और अमलतास अस्पताल पहुंचकर भी भर्ती घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की गई । आगे जो जांच रिपोर्ट आएगी उसे आधार पर भी कार्रवाई होगी।

जांच में जुटे अधिकारी

Dewas Firecracker Factory Blast: मिली जानकारी के अनुसार घायल और मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। फैक्ट्री की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के मकान तक हिल गए। हादसे के बाद झुलसे मजदूर बदहवास हालत में बाहर निकलते दिखे। कुछ लोगों के कपड़े स्किन से चिपक गए थे। फैक्ट्री के बाहर बाल और जले अवशेष बिखरे पड़े मिले। हादसे के बाद भी फैक्ट्री में काफी देर तक पटाखे फूटने की आवाजें आती रहीं। परिसर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और सामान बिखरा पड़ा मिला। प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है। मौके पर एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।