त्योहारों से पहले महंगाई बढ़ी, सरकार को परवाह नहीं: कांग्रेस

Ads

त्योहारों से पहले महंगाई बढ़ी, सरकार को परवाह नहीं: कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - October 11, 2023 / 08:29 PM IST,
    Updated On - October 11, 2023 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन पिछले 9.5 वर्षों में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। सबसे ज़्यादा मार आम और ग़रीब लोगों पर पड़ रही है।’’

उन्होंने कुछ खबरों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘इस रिपोर्ट को देखिए। सिर्फ़ एक महीने में दाल के साथ-साथ बेसन, आटा, चावल, मैदा, सूजी के दाम काफ़ी बढ़ गए हैं। बेकरी उत्पाद भी 10-15 प्रतिशत महंगे हो गए हैं। महंगाई और बढ़ने की आशंका है, पर लोगों की आमदनी बढ़ नहीं रही है।’’

रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘अब त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। ज़रूरी खाद्य पदार्थों की क़ीमतें भी आसमान छूने लगेंगी तो ख़ाली होती जेब से आम परिवार त्योहार कैसे मनाएगा? लेकिन मोदी सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।’’

भाषा हक

हक माधव

माधव