बेनामी संपत्ति के मामले में मंगलवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने लालू प्रसाद यादव के परिवार से पूछताछ की। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ की है। इसी के साथ दिल्ली से आए आयकर विभाग के कुछ अन्य अधिकारियों ने लालू की बेटी और राज्यसभा संासद मीसा भारती से भी पूछताछ की। दिल्ली इनकम टैक्स की जाॅइंट कमिशनर ऋतु कुमार शर्मा और आशुतोष कुमार ने पहले अलग-अलग कमरों में इन से पूछताछ की फिर बाद में इनके चार्टर आकाॅउंटेंट को भी बुलाया गया।