नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत को निशाना बनाने वाले प्रेरित अभियान कभी सफल नहीं होंगे।
किसानों के प्रदर्शन का पॉप गायिका रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा समर्थन करने पर दिन में विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद जयशंकर ने यह टिप्पणी की है।
जयशंकर ने हैशटैग ‘इंडिया टूगेदर’ (भारत एकजुट है) और ‘इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा’ (दुष्प्रचार के खिलाफ भारत) के साथ ट्वीट किया, ‘‘भारत को निशाना बनाने वाले प्रेरित अभियान कभी सफल नहीं होंगे।’’
भाषा धीरज सुभाष
सुभाष