Instagram down: दुनियाभर में अचानक डाउन हुआ सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, फीड और प्रोफाइल लोड न होने से यूजर्स परेशान
Instagram down: दुनियाभर में अचानक डाउन हुआ सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, फीड और प्रोफाइल लोड न होने से यूजर्स परेशान
Instagram down | Photo Credit: IBC24
- Instagram बुधवार सुबह से तकनीकी समस्या का शिकार रहा
- सबसे ज्यादा असर मैसेजिंग फीचर पर पड़ा
- शिकायतों में अचानक तेज़ी से बढ़ोतरी हुई, जिससे पता चला कि यह समस्या बड़े स्तर पर है
नई दिल्ली: Instagram down दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक Instagram बुधवार को अचानक तकनीकी समस्या का शिकार हो गया। जिसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की वजह से कई फीचर्स ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। पहले तो कई लोगों को यह लगा कि इंटरनेट स्लो की वह से नहीं खुल रहा है, लेकिन बाद में साफ हो गया कि यह दिक्कत बड़े स्तर पर सामने आ रही है।
सुबह से बढ़ने लगी शिकायतें
Instagram down बताया जा रहा है कि इस समस्या की रिपोर्ट सुबह से ही आने लगी थीं। करीब सुबह 9:15 बजे शिकायतों में अचानक तेज उछाल देखा गया। शिकायतों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई, जिससे पता चलता है कि यह रुकावट कई क्षेत्रों के यूजर्स को प्रभावित कर रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत मैसेजिंग फीचर में
इस आउटेज का सबसे ज्यादा समस्या मैसेज भेजने में हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि उनके भेजे हुए मैसेज सामने वाले पर्शन को प्राप्त नहीं हो पा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने शिकायत की कि चैट विंडो खुलने में भी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि कई यूजर्स एप खोलकर पोस्ट और स्टोरी देख पा रहे थे, लेकिन वे मैसेज भेजने या किसी चैट का जवाब देने में असमर्थ थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: जवाब नहीं पूरा.. होमवर्क अधूरा!… गलत और अपुष्ट जानकारी पर घिरी सरकार, क्या वाकई आधे-अधूरे जवाब दे रहें मंत्री?
- ISI Agent Arrested: नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, पाकिस्तान को दे रहा था ये खुफिया जानकारी, इस जगह पर थी पोस्टिंग
- शह मात The Big Debate: आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग, छिड़ गया महासंग्राम!… क्या जायज है नेता प्रतिपक्ष की डिमांड?

Facebook


