इंटरनेशनल सोलर अलायंस समिट में बोले मोदी, हवा की तरह हर ओर है सौर उर्जा, मिलकर करें उपयोग
इंटरनेशनल सोलर अलायंस समिट में बोले मोदी, हवा की तरह हर ओर है सौर उर्जा, मिलकर करें उपयोग
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इंटरनेशनल सोलर अलायंस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्की पूरी दुनिया में सौर ऊर्जा की क्रांति लाना चाहते हैं। पीएम मोदी ने सौर ऊर्जा को मानव सभ्यता के लिए बुनियादी जरूरत है बताते हुए दुनिया के सभी देशों को सौर ऊर्जा को बढ़वा देने की अपील की है। उन्होंने कहा, ऐसे तमाम देश हैं, जहां साल भर सूरज चमकता है, लेकिन संसाधनों की कमी से सोलर एनर्जी तैयार नहीं कर पाते। इसके लिए हमें फंडिंग की व्यवस्था होगी। पीएम ने कहा, भारत ने आदिम काल से ही सूर्य को जीवन के लिए पोषक माना है, उन्होंने दुनियाभर से आए अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों को बताया कि हमारे वेदों ने सूरज को दुनिया की आत्मा बताया है।
#WATCH Live: #InternationalSolarAlliance Summit underway at Delhi’s Rashtrapati Bhavan. https://t.co/Cz58XNmzmI
— ANI (@ANI) March 11, 2018
मोदी ने कहा कि सौर ऊर्जा हवा की तरह हर जगह मौजूद है, हमें बस इसका इस्तेमाल करना होगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने सोलर टेक्नॉलजी मिशन का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया इस इस मिशन के माध्यम से सौर ऊर्जा प्राप्त कर हम विकास को एक नई गति दे सकते है। यहां आपको यह बताना जरूरी है कि साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के पूर्व प्रेजिडेंट फ्रांस्वा ओलांद द्वारा स्थापित इस संगठन के इस समिट में 10 देशों के मंत्रियों सहित 121 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


