तमिलनाडु में यौन उत्पीड़न की जांच का सामना कर रहे डीजीपी रैंक का आईपीएस अधिकारी निलंबित

Ads

तमिलनाडु में यौन उत्पीड़न की जांच का सामना कर रहे डीजीपी रैंक का आईपीएस अधिकारी निलंबित

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 09:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

चेन्नई, 19 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में पुलिस महानिदेशक स्तर के एक अधिकारी पर एक कनिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद निलंबित कर दिया गया। मद्रास उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले ही इस संबंध में अनुशंसा की थी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के आधार पर ही सरकार ने भी उन्हें निलंबित कर दिया और इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया गया।

अधिकारी के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था। वहीं अदालत अपराध शाखा-सीआईडी द्वारा इस मामले की जांच की निगरानी भी कर रही थी। अधिकारी को इससे पहले ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ के दायरे में रखा था।

सीबी-सीआईडी ने पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। उन पर यह आरोप एक कनिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने लगाया था।

निर्वाचन आयोग ने इससे पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया था क्योंकि प्राथमिकी में उनका भी नाम था। उन्होंने महिला अधिकारी को कथित तौर पर अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत करने के लिए आगे बढ़ने से रोका था।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद