नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया में 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी।
उन्होंने बताया कि सीबीएसई इन अभ्यर्थियों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका जल्द घोषित करेगी।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों – बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात – में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है।’’
कक्षा 12 की सात मार्च को निर्धारित परीक्षा स्थगित कर दी गई है और भविष्य की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
इससे पहले बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए दो, पांच और छह मार्च को क्षेत्रीय स्तर पर निर्धारित परीक्षा स्थगित कर दी थी।
अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए थे जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।
इस सैन्य हमले के बाद ईरान ने कई खाड़ी देशों, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं, में स्थित इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू कर दिए।
भाषा संतोष नरेश
नरेश