पता चला है कि जहांगीर खान फाल्टा चुनाव नहीं लड़ेंगे: तृणमूल प्रवक्ता

पता चला है कि जहांगीर खान फाल्टा चुनाव नहीं लड़ेंगे: तृणमूल प्रवक्ता

पता चला है कि जहांगीर खान फाल्टा चुनाव नहीं लड़ेंगे: तृणमूल प्रवक्ता
Modified Date: May 19, 2026 / 02:53 pm IST
Published Date: May 19, 2026 2:53 pm IST

कोलकाता, 19 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उसे पता चला है कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से उसके उम्मीदवार जहांगीर खान ने 21 मई को होने वाले पुन: चुनाव से हटने का फैसला किया है।

पार्टी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी को खान के फैसले की जानकारी मिल गई है, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘हमें पता चला है कि जहांगीर खान ने फाल्टा में होने वाला पुन:चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अभी तक उनके मैदान से हटने के कारण का पता नहीं चला है।’’

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर खान को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए दिखाया गया है।

हालांकि, पीटीआई इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी।

भाषा शोभना अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में