पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ आईटी छापेमारी: विस्तृत जानकारी मिलने के बाद जवाब दूंगा: हासन

पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ आईटी छापेमारी: विस्तृत जानकारी मिलने के बाद जवाब दूंगा: हासन

पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ आईटी छापेमारी: विस्तृत जानकारी मिलने के बाद जवाब दूंगा: हासन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: March 18, 2021 10:51 am IST

कोयंबटूर, 18 मार्च (भाषा) मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपुर में पार्टी के एक पदाधिकारी के परिसरों पर आयकर (आईटी) के छापे राजनीति से प्रेरित हो सकते हैं।

अभिनेता से नेता बने हासन ने कहा कि वह विभाग से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद जवाब देंगे।

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या बुधवार को की गई छापेमारी राजनीति से प्रेरित है या उन पर दबाव बनाने के लिए है, तो हासन ने कहा कि उन्हें पहले विस्तृत जानकारी लेने दीजिए। इसके बाद वह जवाब देंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी का घोषणा पत्र जल्द ही जारी किया जायेगा।

हासन ने दावा किया कि दो साल पहले उन्होंने जो भी कहा था, उसे अन्य दलों के घोषणा पत्रों में स्थान मिला है।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में हासन कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में