जम्मू-कश्मीर में बंजारों को ‘प्रताड़ित ओर बेघर होते’ देखना बहुत तकलीफदेह : महबूबा

Ads

जम्मू-कश्मीर में बंजारों को ‘प्रताड़ित ओर बेघर होते’ देखना बहुत तकलीफदेह : महबूबा

  •  
  • Publish Date - November 17, 2020 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

श्रीनगर, 17 नवंबर (भाषा) पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बंजारों को यूं ‘प्रताड़ित और बेघर होते देखना’ बहुत तकलीफदेह है। साथ ही उन्होंने से इसे रोकने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया।

पढ़ें- सीएम बघेल की 3 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात पर रहेगी नजर, निर्माणाधीन और अधूरी पड़ी परियोजनाओं म.

महबूबा सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम की ऊंचाई वाली जगहों पर गईं जहां प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत बंजारों के ‘ढोक’ (अस्थाई बसेरे) गिरा दिए हैं।

पढ़ें- कोरोना टेस्ट करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर नशे में ..

इस दौरान महबूबा ने सरकार को गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोगों को जम्मू-कश्मीर के वनक्षेत्रों से हटाए जाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि उन्हें प्रताड़ित करने का परिणाम बहुत बुरा होगा।

महबूबा ने मंगलवार को ट्वीट किया है, ‘‘जम्मू-कश्मीर में बंजारों को यूं प्रताड़ित और बेघर होते देखना बहुत तकलीफदेह है। उन्हें आवासीय अधिकार प्राप्त है और अब उन्हें भेदभाव के आधार पर हटाया जा रहा है। मनोज सिन्हा कृपया हस्तक्षेप करें और इस पर रोक सुनिश्चित करें।’’

पढ़ें- लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार 2 वर्ष का कार्यक..

सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र वन कानून लागू करने में असफल रहा है, जो गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोगों की हिफाजत कर सकता था।