दिल्ली में शनिवार को तेज धूप रही, रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार

Ads

दिल्ली में शनिवार को तेज धूप रही, रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार

  •  
  • Publish Date - September 2, 2023 / 09:19 PM IST,
    Updated On - September 2, 2023 / 09:19 PM IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं और इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम सात बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 136 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश