जे पी नड्डा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Ads

जे पी नड्डा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 04:14 PM IST

अंबाला, छह जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुखर्जी एक कुशल प्रशासक, शिक्षाविद् तथा राष्ट्रवादी नेता थे।

यहां एक राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करके मुखर्जी के दृष्टिकोण को पूरा किया है।

उन्होंने दावा किया कि अनुच्छेद 370 के समाप्त होने से देश, विशेष रूप से जम्मू कश्मीर के लोगों को आजादी मिली है।

नड्डा ने कहा कि भाजपा आज भी मुखर्जी के बताए आदर्शों पर चल रही है।

मुखर्जी के शिक्षा क्षेत्र में योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता आशुतोष मुखर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा दिया था।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव