Jahangir Khan Falta Election: खुद ममता बनर्जी ने दिया था जहांगीर को चुनाव नहीं लड़ने का आदेश!.. अब सामने आई नामांकन वापसी की वजह, आप भी पढ़ें

Jahangir Khan Falta Election Latest News and Updates: फाल्टा उपचुनाव से जहांगीर खान के हटने पर टीएमसी ने भाजपा पर दबाव और धमकी का आरोप लगाया।

Jahangir Khan Falta Election: खुद ममता बनर्जी ने दिया था जहांगीर को चुनाव नहीं लड़ने का आदेश!.. अब सामने आई नामांकन वापसी की वजह, आप भी पढ़ें

Jahangir Khan Falta Election || AI Generated File

Modified Date: May 19, 2026 / 04:28 pm IST
Published Date: May 19, 2026 4:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जहांगीर खान ने फाल्टा पुनर्मतदान से नामांकन वापस लिया।
  • टीएमसी ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया।
  • सुवेंदु अधिकारी ने जहांगीर खान पर तीखा राजनीतिक तंज कसा।

कोलकता: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के चर्चित उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को अपना नामांकन वापस लेकर राज्य की सियासत में खलबली मचा दी है। (Jahangir Khan Falta Election) यह फैसला उन्होंने दो दिन बाद होने वाले पुनर्मतदान (री-पोल) से पहले लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

खुद ही बताई चुनाव नहीं लड़ने की वजह

इस बारें में जहांगीर खान ने बताया है कि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने फाल्टा के विकास के लिए विशेष पैकेज देने का वादा किया है। वहीं, अधकारी ने जहांगीर के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि वह इसलिए भाग गए क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा था।

इधर, तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि फाल्टा क्षेत्र में उसके 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। (Jahangir Khan Falta Election) पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है।

टीएमसी ने कहा, पार्टी नहीं निजी फैसला

TMC ने कहा कि जहांगीर खान का चुनाव से हटना उनका निजी फैसला है, पार्टी का नहीं। अपने ट्वीट में टीएमसी ने लिखा, “जहांगीर खान द्वारा फाल्टा पुनर्चुनाव से हटने का निर्णय उनका निजी निर्णय है, न कि पार्टी का। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से अकेले फाल्टा एसी में हमारे 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है, उन्हें बंद कर दिया गया है और दिनदहाड़े धमकी देकर जबरन कब्जा कर लिया गया है।”

टीएमसी ने आगे लिखा कि, “बार-बार शिकायतें मिलने के बावजूद चुनाव आयोग आंखें मूंद रहा है। ऐसे दबाव के बावजूद, हमारे कार्यकर्ता अडिग हैं और भाजपा द्वारा एजेंसियों और प्रशासन के माध्यम से फैलाई जा रही धमकियों का लगातार विरोध कर रहे हैं। (Jahangir Khan Falta Election) हालांकि, कुछ अंततः दबाव के आगे झुक गए और चुनाव मैदान से हट गए। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पश्चिम बंगाल और दिल्ली दोनों जगह बांग्ला बिरोधी भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कैसा तीखा तंज

इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक रैली में जहांगीर खान पर हमला बोलते हुए कहा था कि “पुष्पा बनने वाला डकैत अब कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।” बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर टीएमसी के 15 साल पुराने शासन को खत्म कर दिया, जबकि टीएमसी को केवल 80 सीटें मिलीं।

इन्हें भी पढ़ें:

मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज

जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश

सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत

उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown