Jaipur Fake Kinnar Gang: असली किन्नर युवकों को इस चीज की देती थी ‘प्रोफेशनल ट्रेनिंग’, फिर ये काम करते थे युवक, पूरा मामला पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश

Ads

Jaipur Fake Kinnar Gang: जयपुर: जयपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो किन्नर के भेष में वाहन चालकों से जबरन वसूली कर रहा था।

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 12:50 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 01:10 PM IST

JAIPUR NEWS/ IMAGE SOURCE: rajasthanone11 x handle

HIGHLIGHTS
  • किन्नर भेष में वसूली गैंग पकड़ी
  • जयपुर पुलिस ने 9 आरोपी गिरफ्तार
  • 8 युवक निकले नकली किन्नर

Jaipur Fake Kinnar Gang: जयपुर: जयपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो किन्नर के भेष में वाहन चालकों से जबरन वसूली कर रहा था। यह गैंग शहर के 200 फीट रोड और आसपास के इलाकों में सक्रिय थी, जहां आरोपी ट्रैफिक सिग्नल और व्यस्त पॉइंट्स पर लोगों को रोककर परेशान करते और पैसे मांगते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे के बाद इलाके में काफी समय से चल रही अवैध वसूली की गतिविधियों पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

traffic extortion Jaipur: किन्नर भेष में वसूली गैंग पकड़ी

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला असली किन्नर है, जबकि बाकी 8 युवक नकली भेष बनाकर इस काम को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चन्द्रपाल उर्फ शैलेन्द्र उर्फ रौनक और मोनू कोठी (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), सूरज अरोरा उर्फ संजना (हाथरस, उत्तर प्रदेश), प्रतिक जाटव उर्फ रवि जाटव (मुरैना, मध्य प्रदेश), योगेन्द्र सिंह उर्फ छोटी (हाथरस, उत्तर प्रदेश), भागचंद खटीक उर्फ वृंदा (नसीराबाद, अजमेर), वेदप्रकाश (व्यास कॉलोनी, बीकानेर) और रामावतार उर्फ रानी (चंदावली, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी जयपुर के करणी विहार इलाके में भूरा पटेल मार्ग पर किराए से रह रहे थे और यहीं से अपनी गतिविधियों को अंजाम देते थे।

ake transgender scam: 200 फीट रोड पर वसूली करते थे

एसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग किन्नर बनकर 200 फीट रोड और आसपास के क्षेत्रों में वाहन चालकों को परेशान कर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम गठित कर इनकी पहचान कराई गई, जिसमें अधिकांश आरोपी नकली किन्नर पाए गए। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में भी पुष्टि हुई कि केवल एक ही असली किन्नर है, जबकि बाकी सभी युवक भेष बदलकर लोगों को ठग रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वे कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे और किन-किन जगहों पर वसूली कर चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

यह भी पढ़ें:-

मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री

टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की