नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह बात सामने आयी थी कि जम्मू के बाहरी हिस्से में मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी 26 नवंबर के मुंबई हमले की बरसी पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।
पढ़ें- कोरोना से संक्रमण के ज्ञात मामलों से छह गुना अधिक हो सकती है वास्तव…
सरकारी सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अधिकारी बैठक में शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया।
सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की साजिश 26 नवंबर के मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर ‘कुछ बड़ा’ करने की थी।
पढ़ें- प्रधानमंत्री इमरान ने लिया संकल्प, कहा- अफगानिस्तान में हिंसा में क…
पुलिस ने बताया था कि बृहस्पतिवार को नए भर्ती किए गए आतंकवादियों को लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया था। उसके बाद नगरोटा में हुयी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू) मुकेश सिंह ने मुठभेड़ के बाद कहा था कि आतंकवादी एक ‘बड़ी साजिश’ को अंजाम देने आए थे लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया है।
पढ़ें- बाइडन 78 वर्ष के हुए, अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे