जम्मू कश्मीर के कठुआ में वाहन पलटा, 23 लोग घायल

Ads

जम्मू कश्मीर के कठुआ में वाहन पलटा, 23 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - June 11, 2023 / 10:51 PM IST,
    Updated On - June 11, 2023 / 10:51 PM IST

कठुआ/जम्मू, 11 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को एक वाहन पलट जाने से कम से कम 23 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को उप-जिला अस्पताल बसोहली ले जाया गया, जहां उनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी यात्री एक वाहन में सवार होकर एक मंदिर से घर लौट रहे थे, तभी शाम को बसोहली इलाके के काशीद गांव के निकट यह दुर्घटना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि मोड़ पर बातचीत के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

भाषा साजन देवेंद्र

देवेंद्र