जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के कब्रिस्तान से हथियार और गोला-बारूद बरामद

Ads

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के कब्रिस्तान से हथियार और गोला-बारूद बरामद

  •  
  • Publish Date - December 16, 2025 / 03:13 PM IST,
    Updated On - December 16, 2025 / 03:13 PM IST

श्रीनगर, 16 दिसंबर (भाषा) सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक मामले में जारी जांच के तहत तलाशी अभियान के दौरान यहां नतिपोरा क्षेत्र के एक कब्रिस्तान से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम और एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर कब्रिस्तान में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि ये तलाशी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13 के तहत बेमिना पुलिस थाने में 2015 में दर्ज एक मामले की जांच के हिस्से के रूप में की गई थी।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान टीम ने एक चीनी हथगोला, 20 पोस्टर, 100 ग्राम बारूद और 10 एके-47 की गोलियां बरामद कीं।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप