जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतांकवादियों के बीच मुठभेड़

Ads

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतांकवादियों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - December 7, 2022 / 07:19 PM IST,
    Updated On - December 7, 2022 / 07:19 PM IST

श्रीनगर, सात दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के वाथो इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा रंजन रंजन देवेंद्र

देवेंद्र