जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पुलिस यूनिट परिसर में विस्फोट

Ads

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पुलिस यूनिट परिसर में विस्फोट

  •  
  • Publish Date - December 20, 2023 / 01:23 PM IST,
    Updated On - December 20, 2023 / 01:23 PM IST

पुंछ/जम्मू, 20 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सशस्त्र पुलिस इकाई के परिसर के भीतर विस्फोट होने की खबर है। घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरनकोट इलाके में 19 और 20 दिसंबर की दरमियानी रात को हुए विस्फोट के कारण परिसर के पास खड़े कुछ वाहनों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

भाषा साजन नरेश

नरेश