भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ाईं

Ads

भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ाईं

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 07:27 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 07:27 PM IST

श्रीनगर, 21 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए घाटी में स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ा दी हैं।

रविवार से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाया गया है।

शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं कल्याण को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों तथा जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 26 जुलाई, 2026 तक बढ़ाया जाता है।”

उन्होंने बताया कि अब स्कूल सोमवार को फिर से खुलेंगे।

मंत्री ने कहा, “मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करती हूं।”

इससे पहले, भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए 6 जुलाई को ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। स्कूलों को 20 जुलाई से फिर से खोलने का कार्यक्रम तय किया गया था।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप