जम्मू-कश्मीर : उच्च न्यायालय मेहराज मलिक पर पीएसए मामले में अगले सप्ताह दलीलें सुनेगा

Ads

जम्मू-कश्मीर : उच्च न्यायालय मेहराज मलिक पर पीएसए मामले में अगले सप्ताह दलीलें सुनेगा

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 03:39 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 03:39 PM IST

श्रीनगर, पांच फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत आम आदमी पार्टी विधायक मेहराज मलिक की हिरासत के मामले में 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की दलीलें सुनेगा।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मुदासिर हसन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की आंशिक दलीलें सुनीं और मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की।

डोडा से विधायक मलिक को पिछले साल सितंबर में पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। आम आदमी पार्टी ने उनकी हिरासत को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश