जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने बस में आग लगने के बाद अमरनाथ यात्रियों की मदद के निर्देश दिए

Ads

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने बस में आग लगने के बाद अमरनाथ यात्रियों की मदद के निर्देश दिए

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 12:58 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 12:58 AM IST

श्रीनगर, 16 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन जिले में राजस्थान के अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने की घटना के बाद स्थिति की समीक्षा की।

अमरनाथ से लौटते समय बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

उपराज्यपाल ने रामबन के उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान और वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर प्रभावित श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘राजस्थान की श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद वापस ले जा रही एक बस में करोल के पास टायर फटने के कारण आग लग गई। इस घटना के बाद मैंने वरिष्ठ अधिकारियों और रामबन के उपायुक्त के साथ स्थिति की समीक्षा की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान शिव की कृपा से सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।’’

सिन्हा ने कहा, ‘‘मैंने रामबन जिला प्रशासन को श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और उनकी राजस्थान वापसी की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।’’

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष