जम्मू-कश्मीर: मनोरोगी व्यक्ति ने मां और दो अन्य की हत्या की
जम्मू-कश्मीर: मनोरोगी व्यक्ति ने मां और दो अन्य की हत्या की
श्रीनगर, 23 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को एक ‘‘मनोरोगी’’ ने कथित रूप से पीटकर अपनी मां एवं दो अन्य की हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले के अश्मुकाम इलाके में जावेद अहमद ने कथित तौर पर एक डंडा उठाया और सुबह काम के लिए बाहर निकले लोगों को मारना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस हमले में उसकी मां समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम सात अन्य घायल हो गये। उनके अनुसार घायलों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान हफीजा, गुलाम नबी और मोहम्मद अमीन के रूप में की है।
अधिकारियों ने बताया कि एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसे यहां शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है।
एक घायल व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कई लोगों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन वे विफल रहे। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि वह शराब का लती है।
भाषा राजकुमार मनीषा पवनेश
पवनेश

Facebook


