जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े परिसरों की तलाशी ली

Ads

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े परिसरों की तलाशी ली

  •  
  • Publish Date - October 13, 2025 / 05:49 PM IST,
    Updated On - October 13, 2025 / 05:49 PM IST

श्रीनगर, 13 अक्टूबर (भाषा) पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से संबद्ध लोगों से जुड़े कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुश्ताक अहमद भट उर्फ ​​गोगा साहिब, मोहम्मद अशरफ सेहराई, मेहराजुद्दीन कलवाल और जमीर अहमद शेख के घरों पर छापे मारे गए।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, श्रीनगर पुलिस ने आज प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से कथित रूप से संबद्ध व्यक्तियों से जुड़े कई स्थानों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया।’

उन्होंने कहा, ‘तलाशी कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार सख्ती से की गई। अभियान के दौरान विभिन्न सामग्री जब्त की गई, जिनमें प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों से कथित रूप से जुड़ी प्रचार सामग्री और तस्वीरें शामिल हैं।’

प्रवक्ता ने कहा कि ये कार्रवाई एक व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य घाटी में आतंकवाद और अलगाववादी पारिस्थितिकी तंत्र को ध्वस्त करना है तथा इसके समर्थन ढांचों और नेटवर्क को निशाना बनाना है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप