जम्मू-कश्मीर के रामबन में सरकारी अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Ads

जम्मू-कश्मीर के रामबन में सरकारी अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 25, 2024 / 04:37 PM IST,
    Updated On - February 25, 2024 / 04:37 PM IST

बनिहाल/जम्मू, 25 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में घरेलू सहायिका की शिकायत के बाद एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी यावर अमीन लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी है, जो फिलहाल समग्र शिक्षा, रामबन में सहायक अभियंता के पद पर तैनात है।

पुलिस ने बताया कि वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 18 वर्षीय पीड़िता ने बनिहाल थाने में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हाल में अधिकारी की पत्नी के जम्मू चले जाने के बाद जब वह उनके घर पर अकेली थी, तभी अमीन ने उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने यह दावा भी किया कि जम्मू से लौटने पर जब उसने अमीन की पत्नी को घटना के बारे में बताया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष