जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक स्कूल बस खाई में गिर गई…यह हादसा पीर की गली इलाके में हुआ…बस में 45 बच्चे सवार थे… सभी बच्चे राजौरी जिले के मंजाकोट के रहने वाले थे। पुलिस और सेना के जवान राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं. पुंछ और राजौरी से 12 एम्बुलेंस घटनास्थल पर रवाना हो गई हैं। राजौरी के मंजाकोट के एक स्कूल के बच्चे पिकनिक के लिए गए थे. हालांकि घटना के हताहतों को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है. मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. घायल बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है. सारा प्रशासनिक अमला मौके पर रवाना हो गया है।