जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में मादक पदार्थ के सेवन के आरोप में सात लोग नामजद
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में मादक पदार्थ के सेवन के आरोप में सात लोग नामजद
श्रीनगर, 16 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रतिबंधित मादक पदार्थों के सेवन के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिजबेहाड़ा में पुलिस ने एक चिकित्सा दल के साथ समन्वय कर ‘रैपिड ड्रग डिटेक्शन किट’ का उपयोग करते हुए जांच की।
इस अभियान के दौरान पांच लोगों की जांच रिपोर्ट मादक पदार्थों के सेवन के लिए पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
प्रवक्ता के अनुसार, कोकेरनाग पुलिस थाने को सूचना मिली कि दो व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को पकड़कर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया जांच में पता चला कि उन्होंने नशा किया था। इसके बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


