JEE Mains Session 2 Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी, इतने कैंडिडेट्स ने हासिल की 100 परसेंटाइल, अपना रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं अभ्यर्थी

Ads

जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी, इतने कैंडिडेट्स ने हासिल की 100 परसेंटाइल, JEE Mains Session 2 Result 2026 Top 10 List

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 09:21 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 09:35 PM IST

JEE Main 2026 Session 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही NTA ने जेईई मेन सेशन 1 और सेशन 2 को मिलाकर स्कोर और परसेंटाइल भी जारी किया है। इसमें जेईई मेन 2026 में 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले कैंडिडेट्स में से 12 कैंडिडेट्स पहले सेशन से हैं, तो वहीं 14 कैंडिडेट्स दूसरे सेशन से हैं। वहीं चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने ऑल इंंडिया स्तर पर टॉप किया है। उन्हें पहली रैंक मिली है।

किस राज्य से कितने टाॅपर्स

राज्य टाॅपर्स (100 परसेंटाइल पाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या)
आंध्र प्रदेश 5
तेलंगाना 5
राजस्थान 3
दिल्ली 2
महाराष्ट्र 2
हरियाणा 1
तमिलनाडु 1
बिहार 1
गुजरात 1
चंडीगढ़ 1
ओडिशा 1

ये हैं टॉपर्स

  1. आरूष सिंघल-चंडीगढ़
  2. जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी-आंध्र प्रदेश
  3. श्रेयस मिश्रा-दिल्ली
  4. मान्ता शिव कामेश-तेलंगाना
  5. सिद्धार्थ श्रीकांत अठाले-महाराष्ट्र
  6. नरेंद्रबाबू गारी माहित- आंध्र प्रदेश
  7. तुंका दुर्गा सुप्रभात-आंध्र प्रदेश
  8. अर्नव गांधी-हरियाणा
  9. शुभम कुमार-बिहार
  10. आदित्य गुप्ता-दिल्ली
  11. तम्मिना गिरीश- तमिल नाडु
  12. कबीर छिल्लर -राजस्थान
  13. चिरंजीव कर-राजस्थान
  14. भावेश पात्रा -ओडिशा
  15. अनय जैन-हरियाणा
  16. अथर्व पंजाबी-दिल्ली
  17. अर्नव गौतम-राजस्थान
  18. डोरानला भावितेश रेड्डी-तेलंगाना
  19. पासाला मोहित-आंध्र प्रदेश
  20. माधव विरादिया-महाराष्ट्र
  21. पुरोहित निमय-गुजरात
  22. साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला- तेलंगाना
  23. विवान शरद महाश्वरी-तेलंगाना
  24. बिज्जम वेंकट चंद्र शेकर रेड्डी-आंध्र प्रदेश
  25. वाई अश्वर्धन-राजस्थान
  26. ऋषि प्रेमनाथ-तेलंगाना

जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 कैसे और कहां चेक करें

  • स्टेप 1 – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- ‘JEE Main Session 2 Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें। डिटेल्स सब्मिट करें।
  • स्टेप 4- जेईई मेन सेशन – 2 का स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 5 – इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

इन्हें भी पढ़ें:-