जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया, चुनाव से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था: शुभेंदु

जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया, चुनाव से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था: शुभेंदु

जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया, चुनाव से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था: शुभेंदु
Modified Date: May 19, 2026 / 03:26 pm IST
Published Date: May 19, 2026 3:26 pm IST

फाल्टा (पश्चिम बंगाल), 19 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया जिसके कारण वह 21 मई को फिर से होने जा रहे चुनाव से ‘‘भाग गये’’।

दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में 21 मई को फिर से होने जा रहे चुनाव से पहले प्रचार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि खान के पास चुनाव से हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके पास कोई और रास्ता नहीं था, क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने चुनाव से भाग जाने का फैसला किया।’’

बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली के आरोपों के बाद फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में फिर से चुनाव कराये जाने का आदेश दिया गया था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें खान को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए कथित तौर पर दिखाया गया है।

हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी को खान के फैसले की जानकारी मिल गई है, लेकिन इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

भाषा

देवेंद्र सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में